ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा एक्शन, ED के अधिकारी को 15 लाख रिश्वत लेते दबोचा

DESK: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान में एसीबी की टीम ने मणिपुर के इंफाल में तैनात ED के एक अधिकारी को उसके सहयोगी के साथ 15 लाख र

एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा एक्शन, ED के अधिकारी को 15 लाख रिश्वत लेते दबोचा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान में एसीबी की टीम ने मणिपुर के इंफाल में तैनात ED के एक अधिकारी को उसके सहयोगी के साथ 15 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। चिटफंड के एक केस में आरोपी अधिकारी 17 लाख रुपए की मांग कर रहा था। पीड़ित ने एसीबी को इसकी जानकारी दी थी।


गिरफ्तार शख्स की पहचान इंफाल प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी नवल किशोर मीणा और उनके एक सहयोगी बाबूलाल मीणा के रूप में हुई है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि इंफाल में ईडी में तैनात नवल किशोर मीणा एक मामले को निपटाने के लिए कथित रूप से 17 लाख रुपये की मांग कर रहा है।


शिकायतकर्ता के शिकायत पर एसीबी ने एक्शन लिया और 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ईडी अधिकारी को रंगेहाथ धर दबोचा। बता दें कि आरोपी नवल किशोर जयपुर जिले के बस्सी स्थित विमलपुरा गांव का रहने वाला है, जबकि उनकी सहयोगी बाबूलाल मुंडावर के उप रजिस्ट्रार कार्यालय में सहायक हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें