ब्रेकिंग
बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियाबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया

वैशाली में अपराधी बेलगाम: कल मछली विक्रेता को पीटा और आज चीनी के व्यापारी को लूटने की कोशिश, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी कभी सीएसपी संचालक को निशाना बनाते हैं तो कभी मछली विक्रेता और आभूषण कारोबारी पर हमला करते हैं। इस बार अपराधियों ने चीनी

वैशाली में अपराधी बेलगाम: कल मछली विक्रेता को पीटा और आज चीनी के व्यापारी को लूटने की कोशिश, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी कभी सीएसपी संचालक को निशाना बनाते हैं तो कभी मछली विक्रेता और आभूषण कारोबारी पर हमला करते हैं। इस बार अपराधियों ने चीनी के कारोबारी से लूटपाट की कोशिश की और असफल होने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों को तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। 


इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद लोग अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वो नौ दो ग्यारह हो गये। घटना वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के कढ़निया की है। जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने चीनी के व्यापारी से लूटपाट की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित कारोबारी राम ईश्वर राय गोरीगामा गांव के निवासी हैं। जो महुआ के गोला रोड में चीनी का थोक कारोबार करते हैं। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो की संख्या अपराधी काले की पल्सर बाइक पर सवार थे जो कारोबारी से लूटपाट करने के लिए महुआ बाजार से पीछा कर रहे थे। पीछा करते देख कारोबारी को लूट का अंदेशा हुआ तो वे एक चाय की दूकान पर रुक गए। तभी बाइक सवार दोनों अपराधी ढाई लाख रुपए से भरा बैग छीनने लगा। जब कारोबारी ने शोर मचाया तो लोग वहां जुट गये। लोगों को देख अपराधी अंधाधूंध फायरिंग करने लगे। जब लोगों ने खदेड़ा तो अपराधी मौके से फरार हो गये और लूट की घटना होने से बच गयी। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें