ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 5 अप्रैल से इंटरव्यू

DESK : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाक

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 5 अप्रैल से इंटरव्यू
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 का इंटरव्यू 5 अप्रैल 2022 से नई दिल्ली स्थित यूपीएससी के मुख्यालय में होगा. इसके लिए एडमिट कार्ड या कॉल लेटर जारी होगा. इसे यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा.


संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी, 2022 तक किया था. परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी. वहीं, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर, 2021 को किया गया था.


यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन कुल 712 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है. इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न विभागों में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.


ऐसे चेक करें करें UPSC CSE Main Result 2021

  • सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर ‘Written Result: Civil Services (Main) Examination, 2021’ लिंक मिलेगा
  • इस पर क्लिक करने पर एक और पेज मिलेगा
  • इस पर पीडीएफ फाइल का लिंक मिलेगा
  • इसे ओपन करने पर UPSC CSE Main Result 2021 ओपन हो जाएगा
  • इसमें अपना रोल नंबर सर्च कर लें
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें