ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

UGC NET की भी परीक्षा स्थगित, NTA ने जारी किया नोटिस

DESK : परीक्षाओं पर कोरोना महामारी का संकट बरकरार है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एनटीए ने UGC NET की परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट <span style="color:

UGC NET की भी परीक्षा स्थगित, NTA ने जारी किया नोटिस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : परीक्षाओं पर कोरोना महामारी का संकट बरकरार है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एनटीए ने UGC NET की परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है.


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को UGC NET की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया. इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है. नोटिस में कहा गया है कि दिसंबर 2020 साइकल के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा 2 मई से लेकर 17 मई 2021 तक कंप्यूटर मोड पर होनी थी. लेकिन वर्तमान परिस्थिति और अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसे एक बार फिर स्थगित किया जा रहा है. 



एनटीए ने कहा है कि परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले अभ्यर्थियों को नये एग्जाम शेड्यूल की जानकारी दे दी जाएगी. इस बीच अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एनटीए और यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. गौरतलब हो कि देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नीट पीजी और जेईई मेन परीक्षा अप्रैल सेशन को स्थगित कर दिया है.



आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को होने वाला था. यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा (मई 2021) के संबंध में किसी तरह की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आप एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी संपर्क कर सकते हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें