ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर: बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की होगी बहाली

PATNA: यह खबर शिक्षक नियुक्ति की आस में बैठे लाखों अभ्यर्थियों के लिए हैं। अब जल्द ही उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। बिहार में करीब सबा लाख शिक्षकों की बहाली जल्द की जाएगी।

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर: बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की होगी बहाली
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: यह खबर शिक्षक नियुक्ति की आस में बैठे लाखों अभ्यर्थियों के लिए हैं। अब जल्द ही उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। बिहार में करीब सबा लाख शिक्षकों की बहाली जल्द की जाएगी। 


पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद सवा लाख शिक्षकों की बहाली होगी। इस बात की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज विधानसभा में की। शिक्षा विभाग के अनुपूरक व्यय विवरणी पर हुई बहस का वे उत्तर दे रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव खत्म होते ही शिक्षकों की बहाली होगी। सवा आठ हजार फिजिकल टीचर भी बहाल होंगे। 


उन्होंने कहा कि कुछ लोग शिक्षकों को कम वेतन दिए जाने की शिकायत करते हैं। अभी जो बहाली हो रही है उसमें राज्य के शिक्षकों को वेतन के तौर पर 36 हजार रुपया दिया जाएगा। जो असम में 31 हजार और झारखंड में 34 हजार रुपये से अधिक है।


करीब 40 हजार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सरकार ने सभी शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र देने का फैसला लिया है। वरीयता को लेकर कोई विवाद नहीं हो इसे लेकर यह फैसला सरकार ने लिया है। सरकार संस्कृत एवं उर्दू शिक्षा को बढ़ावा देगी। इसे अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बेहतर बनाया जाएगा।


शिक्षा मंत्री विजय चौधरी गुरुवार को विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुपूरक व्यय विवरणी पर हुई बहस का उत्तर दे रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी होने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में नीतीश कुमार के कार्यकाल में बहुत सुधार हुआ है। प्राथमिक स्कूलों की संख्या 37 हजार से बढ़कर 40 हजार हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों की संख्या तब साढ़े 13 हजार थी वह अब 29 हजार है। 


लालू-राबड़ी के कार्यकाल में शिक्षक बहाली में धांधली का इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय शिक्षकों की बहाली बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुई थी उस वक्त आयोग के चार में से सिर्फ एक अध्यक्ष निलंबित हुए थे। तीन को जेल जाना पड़ा था जबकि नीतीश सरकार के कार्यकाल में हुई बहाली पूरी पारदर्शिता के साथ की गयी।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें