ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

शिक्षकों के आश्रितों को टीचर के अलावा दूसरी जॉब भी मिलेगी, कम योग्यता वालों को भी फायदा

PATNA : बिहार में अब शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मी की मौत होने पर उनके आश्रितों को योग्यता के आधार पर टीचर, विद्यालय सहायक या परिचारी बन सकते हैं. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ग

शिक्षकों के आश्रितों को टीचर के अलावा दूसरी जॉब भी मिलेगी, कम योग्यता वालों को भी फायदा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अब शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मी की मौत होने पर उनके आश्रितों को योग्यता के आधार पर टीचर, विद्यालय सहायक या परिचारी बन सकते हैं. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने आदेश जारी कर दिया है. 


बता दें कि 1 जुलाई 2006 के बाद सेवाकाल में शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मी की मृत्यु होने पर संबंधित शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मी के आश्रितों को उनकी योग्यता के आधार पर शिक्षक, विद्यालय सहायक या परिचारी बन सकते हैं. इसके लिए शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मी जिस विद्यालय में कार्यरत थे, उस क्षेत्र के लिए चिन्हित नियोजन इकाई या जिला परिषद या नगर निकाय में विद्यालय सहायक या परिचारी के पद पर भी नियोजन के लिए उनके आश्रित संबंधित डीईओ के माध्यम से आवेदन दे सकेंगे. हालांकि अनुकंपा के आधार पर नियोजन में रिजर्वेशन का प्रावधान लागू नहीं माना जाएगा. 


इधर 6 हजार पंचायत नियोजन इकाईयों में क्लास 1 से 5 तक की शिक्षक बहाली के लिए 12 जुलाई को काउंसिलिंग होगी. फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें