ब्रेकिंग
LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

STET अभ्यर्थियों के हंगामे पर बोले शिक्षा मंत्री, किसी के बहकावे में ना आएं अभ्यर्थी

PATNA: शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर STET अभ्यर्थियों ने आज जमकर हंगामा मचाया। वही इस दौरान शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के दौरान अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया

STET अभ्यर्थियों के हंगामे पर बोले शिक्षा मंत्री, किसी के बहकावे में ना आएं अभ्यर्थी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर STET अभ्यर्थियों ने आज जमकर हंगामा मचाया। वही इस दौरान शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के दौरान अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। STET अभ्यर्थियों के हंगामे पर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है।


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अभ्यर्थियों की पात्रता हमेशा बरकरार रहेगी। STET परीक्षा जितने लोगों ने पास की है वे सभी लोग शिक्षक बहाली के लिए आवेदन देने के लिए हकदार हैं। जो मेरिट लिस्ट निकाला गया था वह पात्रता की मेरिट लिस्ट थी। नियुक्ति की मेरिट लिस्ट नहीं थी। अभ्यर्थी किसी भ्रम के शिकार ना हों और ना ही किसी के बहकावे में आएं। 



शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नियोजन के लिए मेधा सूची बनाई जाएगी तब शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जब सांतवें चरण की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ होगी तब इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। सरकार किसी की अनदेखी नहीं कर रही है। सभी के साथ न्याय हो रहा है। नियोजन इकाई के द्वारा मेधा सूची बनाई जाएगी और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी किसी भ्रम के शिकार ना हों और ना ही किसी के बहकावे में आएं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें