ब्रेकिंग
‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी

पटना साइंस कॉलेज और AN कॉलेज के प्रिंसिपल को हुआ कोरोना, BN कॉलेज में भी कई प्रोफेसर और कर्मचारी पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में तेजी पकड़ ली है. अब इसकी चपेट में कई यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मी भी आने लगे हैं. पटना विवि के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी खुद सं

पटना साइंस कॉलेज और AN कॉलेज के प्रिंसिपल को हुआ कोरोना, BN कॉलेज में भी कई प्रोफेसर और कर्मचारी पॉजिटिव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में तेजी पकड़ ली है. अब इसकी चपेट में कई यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मी भी आने लगे हैं. पटना विवि के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी खुद संक्रमित हो गए हैं. इनके अलावा पटना विवि के कई कर्मी और कुछ शिक्षक भी संक्रमित हो गए हैं. बीएन कॉलेज के सात से आठ कर्मी और शिक्षकों को संक्रमण हो गया है.


वही साइंस कॉलेज के प्राचार्य के भी पॉजिटिव होने की सूचना आ रही है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कई प्रिंसिपल संक्रमित हो गए हैं. इसमें एएन कॉलेज के प्रिंसिपल से लेकर टीपीएस कॉलेज के प्रिंसिपल और कई कर्मचारी सहित कई अन्य के कुछ शिक्षक कर्मी भी संक्रमित हो गए हैं. नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी भी संक्रमण की मार झेल रहे हैं. 


गौरतलब है कि मरीजों की बढती हुई संख्या की वजह से अब विश्वविद्यालयों ने भी अपनी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला कर लिया है. कई विश्वविद्यालय ने तो चल रही परीक्षाओं पर एकाएक विराम लगा दिया है. वर्तमान में कोरोना संक्रमित होने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों की संख्या हर विश्वविद्यालय में लगातार बढ़ती जा रही है. अब शिक्षक व कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में भाग नहीं लेना चाह रहे हैं. ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना भी संभव नहीं है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें