ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

UPSC में सेकेंड टॉपर बनीं मधेपुरा की बिटिया, घर में जश्न का माहौल

MADHEPURA: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही बधाईयों का सिलसिला भी जारी है। इस बार की परीक्षा में टॉप टेन में 4 लड़कियां शामिल हैं। बात यदि सेकेंड टॉ

UPSC में सेकेंड टॉपर बनीं मधेपुरा की बिटिया, घर में जश्न का माहौल
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHEPURA: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही बधाईयों का सिलसिला भी जारी है। इस बार की परीक्षा में टॉप टेन में 4 लड़कियां शामिल हैं। बात यदि सेकेंड टॉपर की करें तो वो बिहार की ही रहने वाली हैं। बिहार के मधेपुरा जिला निवासी अंकिता अग्रवाल सेकेंड टॉपर बनीं हैं। 


यूपीएससी टॉपर्स में पहला रैंक श्रुति शर्मा का हैं जो बिजनौर की रहने वाली हैं। जबकि अंकिता अग्रवाल सेकेंड टॉपर, गामिनी सिंगला थर्ड टॉपर और  इशिता राठी 8वी रैंक हासिल की है। टॉप 10 में 4 लड़कियों ने बाजी मारी है।  


सेकेंड टॉपर अंकिता अग्रवाल बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज की मूल निवासी हैं। बिहारीगंज में उनका पैतृक घर है। प्रारंभिक शिक्षा बिहारीगंज में ही हुई थी। इसके बाद उच्च शिक्षा कोलकाता व दिल्ली में प्राप्‍त की। वर्तमान में उनका परिवार कोलकाता में रहता है। पिता मनोहर अग्रवाल कोलकाता में हार्डवेयर के व्यवसायी हैं। 


गौरतलब है कि पिछले साल यूपीएससी टॉप टेन में तीन अभ्यर्थी बिहार से ही थी। जिसमें बिहार के शुभम टॉपर बने थे। इस बार टॉप 10 में जगह बिहार के मधेपुरा जिले की अंकिता अग्रवाल ने बनाया है। अंकिता सेकेंड टॉपर बनीं हैं। 


अंकिता का पूरा परिवार अभी कोलकाता में है। अंकिता का बचपन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बिहारीगंज के गुदरी बाजार में बीता है। बिहारीगंज के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्राइमरी एजुकेशन मिली थी। अंकिता के दादा मालीराम अग्रवाल और पिता मनोहर अग्रवाल का बिहारीगंज में हार्डवेयर का व्यवसायी थे। 


बिहारीगंज के व्यवसायी को अपने बहनोई को सौंप कर वे परिवार के साथ कोलकाता चले गये। अंकिता की इस कामयाबी से परिवार के सभी लोग काफी खूश हैं। मधेपुरा से लेकर कोलकाता तक जश्न का माहौल है। परिवार के लोग और पड़ोसियों का बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा हुआ। जब से इस बात की जानकारी हुई की अंकिता अग्रवाल यूपीएससी में सेकेंड टॉपर बनीं है लोग बधाई देने के लिए घर पर पहुंचने लगे। घरवालों ने भी लोगों को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें