ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से आए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि
© महाशिवरात्रि
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नेपाल सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं।


शीघ्रदर्शनम कूपन को लेकर श्रद्धालुओं की परेशानी

मंदिर में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के कारण शीघ्र दर्शनम कूपन की कमी देखी गई। श्रद्धालु मंगलवार शाम से ही लाइन में लगे हुए थे, लेकिन अधिक भीड़ के चलते 600 रुपये मूल्य का शीघ्र दर्शनम कूपन भी उपलब्ध नहीं हो पाया। इससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


शिव बारात में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

देवघर में निकाली जाने वाली भव्य शिव बारात की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिव बारात में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। केकेएन स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और फिर शिव बारात के साथ मंदिर के लिए रवाना होंगे।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाशिवरात्रि को लेकर देवघर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य जिलों से भी सुरक्षा बल बुलाए गए हैं। 30 से अधिक डीएसपी सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


शिव बारात की झांकियों को लेकर उत्साह

शिव बारात में शामिल झांकियों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग अभी से सड़कों के किनारे खड़े होकर बारात के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। देवघर शहर को विशेष रूप से सजाया गया है और रात में पूरे शहर में रोशनी की भव्य व्यवस्था की गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें