ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

CLAT 2025: क्लैट परीक्षा में लॉ प्रेप के छात्रों ने फिर लहराया परचम, 60वां रैंक हासिल कर पटना के नमन बने बिहार टॉपर

PATNA: लॉ प्रेप पटना के छात्रों ने एक बार फिर क्लैट परीक्षा में परचम लहराया है. लॉ प्रेप ट्यूटोरियल पटना के नमन ने ऑल इंडिया रैंक 60 प्राप्त कर बिहार टॉपर बने हैं. उसे 96.50 मार्क्

CLAT 2025: क्लैट परीक्षा में लॉ प्रेप के छात्रों ने फिर लहराया परचम, 60वां रैंक हासिल कर पटना के नमन बने बिहार टॉपर
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लॉ प्रेप पटना के छात्रों ने एक बार फिर क्लैट परीक्षा में परचम लहराया है. लॉ प्रेप ट्यूटोरियल पटना के नमन ने ऑल इंडिया रैंक 60 प्राप्त कर बिहार टॉपर बने हैं. उसे 96.50 मार्क्स प्राप्त हुआ है. वहीं, बिहार में दूसरा स्थान संस्थान की अनंता को प्राप्त हुआ है. नमन सिंह पटना का रहने वाला है. नमन के सफलता से उसके मां पापा काफी खुश है. नमन अपने पूरे तैयारी का श्रेय अपने संस्था और अभिषेक सर को देता है. उसने बताया कि कड़ी मेहनत करके क्लैट में सफलता प्राप्त किया जा सकता है.


अभिषेक गुंजन ने बताया कि लॉ प्रेप पटना के अन्य बच्चों जिन्होंने अपनी जगह टॉप थ्री नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बनायी वो है अनंता, प्रियांक, तुषित त्रिजल, अहाना, सुभ्रांशु, सर्वज्ञ, सारा, स्वराज, अंकित, उत्सव आकर्ष, रुद्रवीर, आयुषी, प्रकाश, तन्वी, सृष्टि के साथ अन्य स्टूडेंट्स शामिल हैं. इस बार पटना लॉ प्रेप के 167 से अधिक छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक के वरीयता सूची में अपनी जगह बनायी है.


उन्होंने बताया कि बच्चों के कामयाबी से उनके संस्थान में उत्साह का माहौल है. संस्था के डायरेक्टर अभिषेक गुंजन ने बताया कि यह हमसब के लिए गौरव का पल है. सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय लॉ प्रेप के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया है. सफल छात्रों ने बताया कि सिलेबस की समाप्ति के बाद संस्था के ओर से मॉक टेस्ट ने परीक्षा के डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया था. अभिषेक ने बताया लगातार पांच वर्षों से संस्थान लगातार टॉपर देती आ रही है.


पटना के रहने वाले नमन सिंह ने कहा कि क्लैट में बेहतर रैंक प्राप्त करना था. इसके लिए 10 से 12 घंटे की स्टडी किया. करीब 60 से अधिक मॉक टेस्ट सिलेबस खत्म करने तक दिया, करंट अफेयर्स को हर रोज करता रहा. कमजोर विषय पर फोकस किया. लॉ प्रेप पटना के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन की. मॉक में कभी-कभी कम स्कोर प्राप्त हुआ लेकिन कम स्कोर की बजहों को जाना और उस पर मेहनत की. कभी हार नहीं माना. सफलता का श्रेय संस्था लॉ प्रेप पटना को देना चाहता हूं। लगातार फैकल्टी का मार्गदर्शन मिलता रहा. इसके कारण बेहतर कर पाया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें