ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Bihar NEET counselling 2025: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें... कब से होगा रजिस्ट्रेशन?

Bihar NEET counselling 2025: बिहार के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% सीटों पर प्रवेश के लिए BCECEB ने UGMAC 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। जानें... सीट मैट्रिक्स, आरक्षण और प्रवेश!

Bihar NEET counselling 2025
बिहार के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar NEET counselling 2025: बिहार के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातक स्तर (UG) पर एडमिशन के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बुधवार को अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2025 के तहत 85% राज्य कोटे की सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 


दरअसल, रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया एक साथ शुरू कर दी गई है, जो कि एक नया बदलाव है। उम्मीदवार bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 4 अगस्त की रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं, जबकि काउंसलिंग फीस 4 अगस्त रात 11:59 बजे तक जमा करनी होगी। 


BCECEB ने सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है, जिसके मुताबिक इस बार 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 2 सरकारी डेंटल कॉलेजों में कुल 1347 सीटों पर एडमिशन होगा, जिसमें एमबीबीएस की 1232 सीटें और बीडीएस की 115 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, 9 निजी मेडिकल कॉलेजों में 1350 सीटों और 3 निजी डेंटल कॉलेजों की 200 सीटों (जिसमें 9 NRI कोटा सीटें शामिल हैं) पर भी नामांकन किया जाएगा। वेटनरी की बात करें तो राज्य के दो वेटनरी कॉलेजों में 136 सीटों और 8 सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए भी च्वाइस फिलिंग की जा सकती है।


महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी तय की गई हैं। कुल 1347 सरकारी सीटों में से 434 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 398 एमबीबीएस और 36 बीडीएस की सीटें शामिल हैं। रैंक कार्ड 6 अगस्त को जारी होगा और पहले राउंड की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 9 अगस्त को आएगी। आवंटन पत्र 9 से 13 अगस्त तक डाउनलोड किया जा सकता है और फर्स्ट राउंड का एडमिशन 11 से 13 अगस्त के बीच होगा।


इस काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत छात्र सरकारी और प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और वेटनरी कॉलेजों में नामांकन के लिए पात्र होंगे। इस बार की प्रक्रिया पारदर्शिता, समयबद्धता और डिजिटल सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है ताकि योग्य छात्र बिना किसी बाधा के नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें