ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार इंजीनियरिंग में बढ़ाने जा रहे सीटें

PATNA : बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए य

बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार इंजीनियरिंग में बढ़ाने जा रहे सीटें
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं। इंजीनियरिंग में युवाओं बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए सरकार ने सभी 38 राजकीय इंजीनियरिंग कालेजों में 10 से 12 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इन सीटों पर कुछ नए सब्जेक्ट को भी शामिल किया जाएगा। कौन-कौन से सजबेक्ट होंगे, इस पर एकेडमिक कमेटी जल्द फैसला लेगी। 


बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मुताबिक अगले साल से इंजीनियरिंग की सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। मौजूदा समय में राजकीय इंजीयनिरिंग कालेजों में सीटों की संख्या 9 हजार 150 है। इसी तरह कुछ चुनिंदा पालिटेक्निक संस्थानों में भी सीटों की संख्या बढ़ायी जा रही है। जैसे फूड प्रोसेसिंग विषय में 60-60 सीटें बढ़ाने की स्वीकृति मिल चुकी है। फिलहाल 44 सरकारी पालिटेक्निक संस्थानों में सीटों की कुल संख्या 11200 है। 


राज्य सरकार के स्तर से इंजीनियरिंग कालेजों और पालिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाई में सुधार लाने के मकसद से यह कदम उठाया जा रहा है। आइआइटी की मदद से शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण दिलाने का कार्यक्रम बनाया गया है। इस पर इसी माह से फैसला होगा। छात्र-छात्राओं को मार्डन लाइब्रेरी, लैब की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 44 करोड़ 23 लाख रुपये खर्च करने की वित्त विभाग से सहमति दी गई है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें