ब्रेकिंग
पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानपटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कांस्टेबल की नौकरी; जानिए सैलरी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कांस्टेबल के पदों पर नौकरी पाने का सपना हर 12वीं पास उम्मीदवार देखता है। इस नौकरी के लिए व्यापम (Vyapam) के जरिए आयोजित परीक्षा पास करनी होती है। कांस्टेबल की सैलरी 190

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कांस्टेबल की नौकरी; जानिए सैलरी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कांस्टेबल के पदों पर नौकरी पाने का सपना हर 12वीं पास उम्मीदवार देखता है। इस नौकरी के लिए व्यापम (Vyapam) के जरिए आयोजित परीक्षा पास करनी होती है। कांस्टेबल की सैलरी 1900 ग्रेड पे के अनुसार होती है, लेकिन हाल ही में भोपाल में लोकायुक्त पुलिस के छापे में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से तीन करोड़ रूपये से ज्यादा की नगदी मिली, जिससे विभाग की चर्चा और बढ़ गई है।


परिवहन विभाग कांस्टेबल के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

ड्राइविंग लाइसेंस: उम्मीदवार के पास दोपहिया, हल्के या भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।


हाइट और शारीरिक मापदंड

सामान्य/ओबीसी: हाइट न्यूनतम 1.68 मीटर, छाती (अनफैली हुई/फैली हुई): 81 सेमी/86 सेमी

एससी/एसटी: हाइट न्यूनतम 1.60 मीटर, छाती (अनफैली हुई/फैली हुई): 76 सेमी/81 सेमी

विजन: दोनों आंखों का विजन 6/9 या एक आंख की न्यूनतम विजन 6/12 होनी चाहिए। कलर डिसऑर्डर नहीं होना चाहिए।


आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु में सरकारी नियमों के अनुसार छूट)


सैलरी

वेतन: 5200 रुपये से 20200 रुपये

ग्रेड पे: 1900 रुपये


आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: 500 रुपये

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 250 रुपये

भुगतान के विकल्प: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।

यदि आप मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कांस्टेबल के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होकर शारीरिक और मानसिक योग्यता से इस पद के लिए चयनित होना होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें