ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

BPSC EXAM: 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1957 पदों के लिए निकली बहाली

PATNA: सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया

BPSC EXAM: 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1957 पदों के लिए निकली बहाली
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 1957 पदों के लिए विज्ञापन निकाली गयी है।


 बीपीएससी ने पिछले साल की तुलना में दोगुनी रिक्तियां निकाली है। बीपीएससी के इतिहास में यह सबसे बड़ी वैकेंसी मानी जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 28 सितंबर से अभ्यर्थी ONLINE आवेदन कर सकेंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गयी है। 


बता दें कि यह परीक्षा 17 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। इस बार आयोजित होने वाली BPSC 70वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख आवेदन आने की संभावना जतायी जा रही है। पहले 400 से 800 पदों के लिए होने वाली बहाली में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था। इस बार रिक्त पदों की संख्या दोगुनी है। ऐसे में इस बार आवेदकों की संख्या बढ़ सकती है। सामान्य कैटेगरी के लिए 600 रूपये, एससी-एसटी के लिए 150 रुपये, महिलाओं के लिए 150 रुपये और दिव्यांग के लिए 150 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।


लेवल-6 में इन पदों पर होगी बहाली 

प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग- 28


लेवल-7 में इन पदों पर होगी बहाली 

ग्रामीण विकास पदाधिकारी: 393

राजस्व अधिकारी: 287

आपूर्ति निरीक्षक: 233

प्रखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 125

विभिन्न विभाग में: 213


लेवल-8 में इन पदों पर होगी बहाली 

अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता: 200

पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा): 136

राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168

विभिन्न विभाग में: 174





टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें