ब्रेकिंग
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचादानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा

26 से शुरू होगी डीपीआरओ की परीक्षा, सिलेबस अपलोड को लेकर हुआ था बबाल

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। अब वह परीक्षा 26 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित करवाई जाएगी।

26 से शुरू होगी डीपीआरओ की परीक्षा, सिलेबस अपलोड को लेकर हुआ था बबाल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA  : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। अब वह परीक्षा 26 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित करवाई जाएगी। इससे पहले आयोग के तरफ से यह सुचना जारी किया गया था कि डीपीआरओ की परीक्षा जो 16 नवंबर से शुरू की जाने वाली थी वह रद्द कर दिया गया था। 

दरअसल, कुछ छात्रों ने लेट से और अधूरा सिलेबस अपलोड होने को लेकर विभाग को एक पत्र लिखा है। जिसके बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब इसकी नई तिथि घोषित कर दी गई है। आयोग के तरफ से यह बताया गया है कि यह परीक्षा दो पारियों में होगी जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। पहले दिन पहले पाली में हिंदी और दूसरी पाली में अंग्रेजी, दूसरे दिन पहले पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में पत्रकारिता का सिद्धांत और अंतिम दिन पहले पाली में जनसंपर्क का महत्व और आधुनिक प्रचार माध्यम की परीक्षा होगी।


गौरतलब हो कि, कुछ दिन पहले इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने यह आरोप लगाया था कि आयोग के वेबसाइट पर इस परीक्षा को लेकर जो सिलेबस अपलोड किया गया है वह अधूरा है। जिसके बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। अभ्यर्थियों का कहना है की 21 दिन पहले एडमिट कार्ड लोड करने का नियम है। बीपीएससी की ओर से मेंस परीक्षा का सिलेबस मुख्य परीक्षा के कुछ दिन पहले अपलोड किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें