ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 92 हजार तक मिलेगी सैलरी

PATNA : रेलवे में 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पश्चिम रेलवे में ग्रुप C के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. जिसमें स्पोर्ट्स

12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 92 हजार तक मिलेगी सैलरी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : रेलवे में 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पश्चिम रेलवे में ग्रुप C के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. जिसमें स्पोर्ट्स कोटा के जरिए ग्रुप C के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी. RRC पश्चिम रेलवे भर्ती के माध्यम से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जिसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए ही वैकेंसी निकली है.


बता दें कि रेलवे में स्पॉर्ट्स कोटा भर्ती के लिए सभी पद अनारक्षित हैं, यानी OBC, SC, ST वर्ग के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा. RRC स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए. इससे अधिक आयु वाले उम्मीदवार योग्य नहीं होंगे. इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर 03 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


शैक्षणिक योग्यता
रेलवे में इस भर्ती के लिए पे लेवल 04 और 05 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं, लेवल 02 और 03 के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है. इसके साथ ही संबंधित खेल में विशेष स्पोर्ट्स योग्यता भी होनी चाहिए. 


सैलरी
रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के कुल 21 पदों पर चयनित योग्य उम्मीदवारों को बढ़िया वेतन मिलेगा. जिसमें 5 पदों पर लेवल 4/5 के लिए 25,500-92,300) तक वेतन दिया जाएगा. वहीं, 16 पद लेवल 2/3 के लिए हैं, जिसमें 19,900-69,100 तक सैलरी मिलेगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें