ब्रेकिंग
भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह

11 जनवरी को होगा NOU का दीक्षांत समारोह, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

PATNA : नालंदा खुला विश्वविद्यालय के तरफ से आगामी 11 जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस समारोह में शामिल ह

11 जनवरी को होगा NOU का दीक्षांत समारोह, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नालंदा खुला विश्वविद्यालय के तरफ से आगामी 11 जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को 19 दिसंबर से 4 जनवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना होगा। यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।


बता दें कि, इस दीक्षांत समारोह में पीजी पीजी डिप्लोमा गणेशन परीक्षा में सफल सभी छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। हालांकि दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षांत शुल्क के रूप में 1250 का बैंक ड्राफ्ट नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना के नाम जमा करना होगा। विद्यार्थी चाहे तो इसको लेकर ऑनलाइन आवेदन भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कर सकते हैं।


दीक्षांत समारोह में छात्राओं को सफेद रंग की सलवार और लेमन येलो रंग का कुर्ता या लेमन येलो रंग वाली लाल बॉर्डर की साड़ी एवं लाल ब्लाउज में आना होगा। वहीं छात्रों को सफेद कुर्ता और पजामा या फिर सफेद धोती - कुर्ता में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सभी छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह में पहनने के लिए समारोह स्थल पर मालवीय पगड़ी एवं अंगवस्त्र दिए जाएंगे।


गौरतलब हो कि इंटर और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के छात्रों को दीक्षांत समारोह में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है समारोह समाप्त होने के बाद ऐसे छात्र 31 जनवरी 2023 तक 1250 रूपये तथा 1 फरवरी 2023 से 1500 का बैंक ड्राफ्ट नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना के नाम जमा करवा कर डिग्री ले सकते हैं। इसके साथ ही पीजी पीजी डिप्लोमा तथा क्वेशन के वैसे छात्र जो किसी कारण बस इस समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे वह भी 1500 का बैंक प्राप्त जमा कर अपनी उपाधि प्राप्त कर सकते हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें