ब्रेकिंग
मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाममैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

SR प्लास्टिक ब्रांड की बिहार में हुई लांचिंग, कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ भव्य शुभारंभ

PATNA: पटना के पाटलिपुत्र में आरएएस मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मेनेजर रामकृष्ण, चार्

SR प्लास्टिक ब्रांड की बिहार में हुई लांचिंग, कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ भव्य शुभारंभ
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA: पटना के पाटलिपुत्र में आरएएस मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मेनेजर रामकृष्ण, चार्टर्ड अकाउंटेंट मुक्तिनाथ सिन्हा, आरएएस मैन्यूफेक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के CEO सुभाष रंजन एवं राहुल कुमार पाठक ने फीता काटकर पटना में कॉर्पोरेट ऑफिस का उद्घाटन किया।


आरएएस मैन्यूफेक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के CEO सुभाष रंजन ने बताया कि हमारी कंपनी एक स्टार्ट अप कंपनी है जो कि SR प्लास्टिक  ब्रांड नेम के साथ प्लास्टिक टेंक, UPVC  एवं CPVC पाइप का निर्माण करेगी एवं उच्चतम गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाएगी।


कंपनी के ऑपरेशन हेड प्रीति वर्मा ने बताया कि अन्य कंपनी दिल्ली मे अपना उत्पादन करती है और बिहार मे अपने उत्पाद को बेचती है लेकिन हमारा उत्पादन आरा मे स्थित फैक्ट्री मे होगा जिससे हमारे ग्रामीण लोगों को रोजगार भी मिलेगा एवं उचित मूल्य पर उत्पाद भी उपलब्ध होगा। 


RAS  ग्रुप ऑफ कंपनी के वित्तीय सलाहकार कुमार आमिकर ने बताया की इस ग्रुप की कंपनियां वित्तीय ,फार्मा , फिनटेक तथा समाज कल्याण के कार्य मे पिछले नौ वर्षों से सेवारत है। बता दें की इस ग्रुप की कंपनी बिहार से विस्तार करती हुई दिल्ली , महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू तथा अन्य कई राज्यों मे अपना व्यापार का प्रसार कर रही है। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि सहित कंपनी के अन्य निदेशक विनय कुमार, विक्रांत कुमार एवं प्रबंधक वर्षा कुमारी, सुमित कुमार,  राहुल कुमार उपस्थित थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें