ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरुरी काम

PATNA : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश में त्योहारों की भी शुरुआत हो गई. अब अक्टूबर तो खत्म होने को है लेकिन नवंबर में कई अहम त्योहार होंगे. त्योहारों का महिना होने की वजह से नवंबर म

नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरुरी काम
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश में त्योहारों की भी शुरुआत हो गई. अब अक्टूबर तो खत्म होने को है लेकिन नवंबर में कई अहम त्योहार होंगे. त्योहारों का महिना होने की वजह से नवंबर में भी बैंकों में खूब छुट्टियां पड़ रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल मिलाकर नवंबर महीने में 17 दिन का हॉलिडे पड़ रहा है. इसलिए अगर बैंक में आपका कोई काम है तो आपको इस लिस्ट को देखकर ही घर से निकलना चाहिए. 


नवंबर में दिवाली, छठ जैसे अहम त्योहार-पर्व पड़ रहे हैं. इस तरह से त्योहार, पर्व, जयंतियों की नवंबर में अलग-अलग रीजन में कुल 11 दिन की बंदी है. इनके अलावा चार रविवार 7,14, 21 और 28 नवंबर को पड़ रहे हैं. इसी तरह, 13 और 27 नवंबर को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इस प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल मिलाकर नवंबर महीने में 17 दिन का हॉलिडे पड़ रहा है.


रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने के लिए बैंकों के हॉलिडे की जो लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक बैंकों में बंदी इस प्रकार से रहेगी- 

  • 1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट  (बेंगलुरु, इम्फाल रीजन में)
  • 3 नवंबर: नरक चतुर्दशी  (बेंगलुरु रीजन में)
  • 4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा (देश के ज्यादातर शहरों-क्षेत्रों में)
  • 5 नवंबर: बालि प्रतिपदा/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा (देश के कुछ शहरों में)
  • 7 नवंबर: रविवार 
  • 6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगोल चक्कोउबा (देश के कुछ शहरों में)
  • 10 नवंबर: छठ पूजा/डाला छठ (सायं अर्ध्य) (बिहार-झारखंड रीजन में)
  • 11 नवंबर: छठ पूजा  (बिहार रीजन में)
  • 12 नवंबर: वंगला फेस्ट‍िवल  (श‍िलॉन्ग रीजन के बैंकों में)
  • 13 नवंबर: माह का दूसरा शनिवार 
  • 14 नवंबर: रविवार 
  • 19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्ण‍िमा (देश के कई क्षेत्रों-शहरों में)
  • 21 नवंबर: रविवार 
  • 22 नवंबर: कनकदास जयंती (बेंगलुरु रीजन के बैंकों में)
  • 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम (Seng Kutsnem, श‍िलॉन्ग रीजन के बैंकों में)
  • 27 नवंबर: माह का चौथा शनिवार 
  • 28 नवंबर: रविवार
टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें