ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

नोटिस मिलने के बाद मुकेश अंबानी ने कंपनी के अधिकारियों को मुजफ्फरपुर भेजा, मुकदमा करने वाले का सिम कार्ड तुरंत कराया चालू

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के जिला उपभोक्ता आयोग ने भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को नोटिस भेजा था और 29 अक्टूबर को आयोग में उपस्थित होने को

नोटिस मिलने के बाद मुकेश अंबानी ने कंपनी के अधिकारियों को मुजफ्फरपुर भेजा, मुकदमा करने वाले का सिम कार्ड तुरंत कराया चालू
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के जिला उपभोक्ता आयोग ने भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को नोटिस भेजा था और 29 अक्टूबर को आयोग में उपस्थित होने को कहा था। मुकेश अंबानी को नोटिस भेजने का बाद हरकत में आई कंपनी ने आनन फानन में पीड़ित का जिओ सिम कार्ड मोबाइल नंबर तुरंत चालू करवाया। 


दरअसल ब्रह्मपुरा थाना के जूरन छपरा रोड नंबर 5 के रहने वाले विवेक कुमार ने मुकेश अंबानी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। मुकेश अंबानी के खिलाफ 10 लाख 30 हजार रूपये का दावा ठोका था। यह आरोप लगाया था कि आइडिया से जियो में पोर्ट कराए जाने पर मोबाइल का सिम अचानक बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ी। जिसके बाद उपभोक्ता आयोग ने मुकेश अंबानी को नोटिस भेजकर 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में उपस्थित होने को कहा था।


शिकायतकर्ता विवेक कुमार का आरोप था कि आइडिया से जियो में उसने अपने मोबाइल नंबर को पोर्ट कराया तो सिम बंद कर दिया गया। मोबाइल नंबर बंद किये जाने से उसे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होना पड़ा। इसी बात से आहत विवेक ने मुकेश अंबानी की कंपनी जियो पर 10 लाख 30 हजार रुपये का दावा ठोका था। 


उपभोक्ता आयोग ने जब मुकेश अंबानी को नोटिस भेजा तब कंपनी के अधिकारी हरकत में आ गये। कंपनी के अधिकारियों ने नोटिस को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित विवेक के घर पर पहुंच गये और तुरंत बंद सिम को चालू किया। मुकेश अंबानी के प्रतिनिधियों ने इस असुविधा के लिए विवेक से खेद भी प्रकट किया। विवेक के बंद सिम को चालू कराने के बाद अधिकारी वहां से चले गये। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें