ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bloomberg Report: 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हुए मुकेश अंबानी और गौतम अडानी, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा

Bloomberg Report: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) को एक बड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग (Bloomberg report) की एक रिपोर्ट के अनुसार,

Bloomberg Report: 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हुए मुकेश अंबानी और गौतम अडानी, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bloomberg Report: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) को एक बड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग (Bloomberg report) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही उद्योगपति इस साल 100 बिलियन डॉलर(100 billion dollar club) के क्लब से बाहर हो गए हैं। यह गिरावट उनके व्यापारिक साम्राज्यों में आई चुनौतियों और निवेशकों की चिंताओं के कारण हुई है।


मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति में गिरावट का मुख्य कारण उनकी कंपनी के रिटेल और एनर्जी डिवीजन्स का कमजोर प्रदर्शन रहा है। जुलाई 2024 में उनकी संपत्ति 120.8 बिलियन डॉलर से घटकर 13 दिसंबर 2024 तक 96.7 बिलियन डॉलर रह गई है। वहीं गौतम अडानी के लिए स्थिति और भी गंभीर है। अमेरिकी कोर्ट की जांच और हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने उनके व्यापारिक साम्राज्य को झटका दिया है। उनकी संपत्ति जून 2024 में 122.3 बिलियन डॉलर से घटकर नवंबर में 82.1 बिलियन डॉलर रह गई है।


भारत के अन्य अरबपति

हालांकि अंबानी और अडानी को झटका लगा है, लेकिन भारत के टॉप-20 अरबपतियों ने कुल मिलाकर 67.3 बिलियन डॉलर की वृद्धि हासिल की है। इसमें आईटी टायकून शिव नाडर और सावित्री जिंदल का नाम प्रमुख है।


दुनिया के सबसे अमीर परिवार

वहीं, दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की सूची में वॉलमार्ट के वाल्टन परिवार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारत से मुकेश अंबानी और मिस्त्री परिवार इस सूची में क्रमशः आठवें और तेईसवें स्थान पर हैं।


भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के लिए चुनौतियां

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी एक संभावित खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन और एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के भारत में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा में प्रवेश से भारत की टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती मिल सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें