ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ममता बनर्जी के भतीजे को ED ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए 6 सितंबर को बुलाया

DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने नोटिस भेजा है। अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को भी ईडी ने स

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ममता बनर्जी के भतीजे को ED ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए 6 सितंबर को बुलाया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने नोटिस भेजा है। अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को भी ईडी ने समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए 6 सितंबर को बुलाया है। 


अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को ईडी ने पूछताछ के लिए 3 सितंबर को पेश होने को कहा है। इस दौरान दोनों से बैंक डिटेल भी साथ लाने को कहा है। इन पर यह आरोप है कि अपनी कंपनी में ऐसे कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों से फंड ट्रांसफर किए जो कोयला घोटाले में शामिल रहे हैं। फंड के एवज में उन कंपनियों से बोगस अग्रीमेंट करवाने के भी इन पर आरोप हैं। कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक और रुजिरा से ईडी की टीम पूछताछ करेगी।


27 नवंबर 2020 को CBI की कोलकाता एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के लीजहोल्ड एरिया से कोयले के अवैध खनन और उठाव के संबंध में भ्रष्टाचार और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया था। ECL सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। जो पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला खनन करती है।


सतर्कता विभाग और ECL टास्क फोर्स ने अपने निरीक्षण के दौरान यह पाया था कि ECL के पट्टे क्षेत्र में व्यापक रूप से अवैध कोयला खनन और उसकी ढुलाई हो रही है। टीम ने तब पाया था कि अवैध कोयला खनन में कई मशीनें लगी हैं और ढुलाई के लिए भी वहां बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हैं। टीम ने तब बड़े पैमाने पर कोयले की जब्ती की थी। उस इलाके में कई अवैध भार मापक मशीनें भी लगी हुई थी। कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक और रुजिरा से ईडी की टीम पूछताछ करेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें