ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

जियो ने दिया धमाकेदार इंडिपेंडेंस डे ऑफर, 5 महीने तक ऐसे मिलेगा फ्री डेटा और कॉलिंग

DESK : जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार इंडिपेंडेंस डे ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट खरीदने पर 5 महीने तक के लिए फ्री डेटा और जियो-टू-जियो कॉलिंग मुफ्

जियो ने दिया धमाकेदार इंडिपेंडेंस डे ऑफर, 5 महीने तक ऐसे मिलेगा फ्री डेटा और कॉलिंग
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार इंडिपेंडेंस डे ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट खरीदने पर 5 महीने तक के लिए फ्री डेटा और जियो-टू-जियो कॉलिंग मुफ्त मिलेगी. 

यदि कोई भी ग्राहक JioFi 4G लेते हैं तो उन्हें उसका लाभ मिलेगा. JioFi 4G की कीमत 1,999 रुपये है. इस ऑफर को हासिल करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले JioFi के लिए कोई भी एक मौजूदा प्लान लेने की जरूरत पड़ेगी.

रिलायंस डिजिटल स्टोर से JioFi हॉटस्पॉट खरीदने और जियो सिम ऐक्टिवेट हो जाने के बाद ग्राहक JioFi के लिए उपलब्ध किसी भी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं. जियोफाई के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 199 रुपये है. इसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. दूसरे प्लान की कीमत 249 रुपये है. इसमें 28 दिन के लिए रोज 2GB डेटा दिया जाता है. 

तीसरे प्लान की कीमत 349 रुपये है. इसमें ग्राहकों को 28 दिन के लिए रोज 3GB डेटा मिलेगा. इसमें भी 99 रुपये अतिरिक्त देकर ग्राहक रोज 3GB डेटा, जियो प्राइम मेंबरशिप, अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग, 28 दिन के लिए ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स और 84 दिन के लिए 100 नेशनल SMS का फायदा उठा सकते हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें