ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

दिवाली में सस्ते हो सकते हैं टू-व्हीलर के दाम, वित्त मंत्री के बयान से बढ़ी उम्मीद

DESK : आने वाले दिनों में टू-व्हीलर के दाम में कमी आ सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसके संकेत खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया है. दरअसल आम आदमी की सवारी क

दिवाली में सस्ते हो सकते हैं टू-व्हीलर के दाम, वित्त मंत्री के बयान से बढ़ी उम्मीद
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आने वाले दिनों में टू-व्हीलर के दाम में कमी आ सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसके संकेत खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया  है. दरअसल आम आदमी की सवारी कही जाने वाली टू-व्हीलर वेहिकिलस पर अब तक लग्जरी गाड़ियों के हिसाब से GST की वसूली होती थी. लेकिन अब इस पर GST घटने की संभावना है.

अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले त्योहारी सीजन से पहले जीएसटी दरों में संशोधन हो सकता है. जीएसटी दर में संशोधन के मामले पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जायेगा. ये बैठक 19 सितंबर को होने वाली है. फ़िलहाल टू-व्हीलर वेहिकिलस पर 28 प्रतिशत की जीएसटी दर लागू है. जीएसटी दर को कम करने के लिए देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने पिछले साल सरकार से अपील की थी. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडस्ट्री के इस सुझाव के बाद अपने बयान में इस बात के संकेत दिए हैं. GST घटाने के सुझाव पर वित्त मंत्री ने कहा, 'ये वास्तव में एक अच्छा सुझाव है, इसे GST काउंसिल की बैठक में उठाया जाएगा, क्योंकि टू-व्हीलर न तो विलासिता की चीज है और न ही अहितकारी सामान है.' इस वक्त टू-व्हीलर पर 28 परसेंट GST लगता है. वित्त मंत्री ने ये बातें इंडस्ट्री संगठन CII के साथ एक बातचीत के दौरान कही है. 

उद्योग संगठन CII की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भरोसा दिया कि इंडस्ट्री की ओर से दिया गया ये एक बेहतर सुझाव है, इसलिए टू-व्हीलर की GST दरों में बदलाव पर विचार किया जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो फेस्टिव सीजन में टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ेगी और बिक्री में इजाफा भी देखने को मिल सकता है. फिलहाल लॉकडाउन और कोरोना वायरस संकट की वजह से टू-व्हीलर्स की बिक्री ठप पड़ी है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें