ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

सरकारी कर्मचारियों के DA में फिर बढ़ोतरी, दिवाली से पहले सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट

PATNA : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है. दिवाली से पहले सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी क

सरकारी कर्मचारियों के DA में फिर बढ़ोतरी, दिवाली से पहले सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है. दिवाली से पहले सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया है. आज हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई है. डीए और डीआर की ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से दिसंबर 2021 तक के लिए लागू होगी. 


इस बार हुई डीए में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी हो गया है. वहीं, पेंशनभोगियों की महंगाई राहत भी इजाफे के बाद 31 फीसदी हो गई है. इस फैसले से करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 63 लाख पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी. 


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए सरकार को हर साल 9488  करोड़ रुपये करीब हर साल सरकार खर्च करेगी. यह बढ़त 1 जुलाई 2021 से लागू होगी. गौरतलब है कि इस साल जुलाई में ही सरकार ने महंगाई भत्ता में 11 फीसदी की बढ़त कर इसे 28 फीसदी किया था. इससे पहले DA का भुगतान 17 फीसदी की दर से हो रहा था.


दरअसल, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छमाही आधार पर दो बार इजाफा किया जाता है. कोरोना की वजह से लगातार तीन छमाही तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई थी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें