ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

एयरलाइन कंपनी ने 6000 कर्मचारियों को नौकरी से निकला, 15000 को छुट्टी पर भेजने की है तैयारी

DESK : लॉकडाउन की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल पहले से मंडरा रहे हैं, पर अब इसका असर भी दिखने लगा है. पब्लिक सेक्टर हो या प्राइवेट सेक्टर कोरोना काल में लगाये गए ल

एयरलाइन कंपनी ने 6000 कर्मचारियों को नौकरी से निकला, 15000 को छुट्टी पर भेजने की है तैयारी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : लॉकडाउन की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल पहले से मंडरा रहे हैं, पर अब इसका असर भी दिखने लगा है. पब्लिक सेक्टर हो या प्राइवेट सेक्टर कोरोना काल में लगाये गए लॉकडाउन का असर सभी पर पड़ा है. लेकिन अब अनलॉक को लागू कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.


कोरोना संकट की वजह से एयरलाइन सेक्टर सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. यही वजह है कि दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियों में कॉस्ट कटिंग या छंटनी की खबरें आ रही हैं. ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एयरलाइन कंपनी क्वांटास का है. खबर है कि ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी क्वांटास 6,000 नौकरियों की कटौती की योजना बना रही है. साथ ही इस बात की भी चर्चा है कि कंपनी 15,000 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का फैसला लेने वाली है.


नौकरी में कटौती और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक के कारण इस एयरलाइन को अपने 100 विमानों को एक साल या उससे अधिक समय तक खड़ा रखना पड़ सकता है. कंपनी अपने छह शेष बोइंग 747 विमानों को भी तत्काल हटाने जा रही है. कंपनी अपने लागत में अरबों डॉलर की कटौती करने और नई पूंजी जुटाने की घोषणा भी की है.


इस पुरे मामले पर एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन जॉयसी ने कहा कि “पिछले कुछ साल से कम आमदनी की वजह से अब एयरलाइन काफी ‘छोटी’ हो गई है.” उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को अवकाश पर भेजा गया है उनके करियर में एक बड़ी बाधा आ गई है. इस कदम से हमारे हजारों लोग प्रभावित होने वाले हैं.


दरअसल, कुछ दिन पहले ही बोइंग ने 12 हजार से अधिक लोगों की छंटनी का ऐलान किया था. ‘बोइंग’ एक अमेरिकी कंपनी है जो विमान बनती है. इस कंपनी में कुल 1,60,000 कर्मचारियों की संख्या है. एविएशन सेक्‍टर से जुडी ये सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें