ब्रेकिंग
बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

Bihar News: बिहार के प्रधान डाकघर में लगी भीषण आग, जरुरी दस्तावेजों के साथ लाखों का सामान जलकर खाक

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिले के प्रधान डाकघर में भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिले के प्रधान डाकघर में भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई, जब डाकघर के पोस्ट पेमेंट बैंक के भीतर अचानक आग की लपटें उठीं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।


भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ के सचिव राजीव रंजन कुमार ने जानकारी दी कि वे सरकारी सिम लेने के लिए डाकघर पहुंचे थे, तभी उन्होंने धुआं उठता देखा। तुरंत कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर जाकर बिजली आपूर्ति काट दी और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। वहीं, डाकघर के कर्मचारी मुकूल राम ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आग फैलते हुए देखी, सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। इस हादसे में छह कंप्यूटर, फर्नीचर, कुर्सियां, टेबल और हजारों रुपये की नकदी व जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। विशेष रूप से जले हुए दस्तावेज डाकघर के कामकाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रिकॉर्ड थे, जिसके कारण कामकाज पर गंभीर असर पड़ा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकघर में फायर सेफ्टी उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद से डाकघर का कामकाज ठप हो गया है और ग्राहकों को सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें