ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन

हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबी नाव

VAISHALI : हाजीपुर के महनार इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में एक नाव डूबने की खबर सामने आई है। यह हादसा दियारा के इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि दियार

हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबी नाव
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI : हाजीपुर के महनार इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में एक नाव डूबने की खबर सामने आई है। यह हादसा दियारा के इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि दियारा में सब्जी की खेती करने वाले लोग नाव से गंगा नदी पार कर रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। दियारा इलाके में सब्जी तोड़ने के बाद उसे नाव पर रखकर यह लोग वापस महनार लौट रहे थे। 


यह घटना महनार के पलवाईया दियारा में हुई है। बताया जा रहा है कि नाव का संतुलन गंगा नदी में बिगड़ गया जिसके बाद यह डूब गई। नाव पर सवार एक किसान अपनी जान बचाने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे डूबने से बचाया है लेकिन अभी भी 3 से 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं।


घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी है। गंगा नदी के किनारे बड़ी तादाद में लोग मौजूद हैं। लगातार लोग यह कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह हादसे का शिकार हुए लोगों का पता लगाया जाए। कुछ लोगों का कहना है कि नाव पर तकरीबन दर्जन भर लोग बैठे थे हालांकि कोई पक्के तौर पर जानकारी नहीं दे पा रहा है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें