ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा

वैशाली के हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान अपहरण के आरोपी पवन कुमार ने दूसरी मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा पकड़ लिया।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर व्यवहार न्यायालय से एक कैदी ने भागने का प्रयास किया। अपहरण के आरोप में गिरफ्तार यह कैदी न्यायालय की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही और उसे दोबारा पकड़ लिया गया।


भागने के प्रयास के दौरान कैदी गहरे पानी में गिर गया। उसे डूबने की आशंका हुई तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर आने को कहा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार अपने अंगरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैदी को दोबारा पकड़ लिया।


भागने का प्रयास करने वाले इस कैदी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। वह जहांगीरपुर शाम चांदपुरा थाना क्षेत्र का निवासी और निवास राय का पुत्र है। पवन देसरी थाना कांड संख्या 416/25 में नाबालिग लड़की के अपहरण का अभियुक्त है।


चांदपुरा थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि अपहरण मामले में आरोपी पवन कुमार को 01 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया था। आज उसकी पेशी थी, जिसके लिए उसे जेल से कोर्ट लाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में 22 नवंबर 2025 को कांड संख्या 416/25 दर्ज किया गया था, जिसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से पवन कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें