शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, शराब तस्कर महेश राय गिरफ्तार वैशाली से बड़ी खबर: दलान से घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली SAHARSA: ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, पलटने से महिला की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी मृतका ARRAH: कोइलवर में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए अनोखी पहल, उद्योगपति अजय सिंह और देवनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज रहे मौजूद जब नीतीश के गांव में जाने की नहीं मिली इजाजत, तब बिहारशरीफ में गरजे प्रशांत किशोर, कहा..आज भ्रष्टाचार की कलई खुल जाती Ara News: बीरमपुर क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन 7) का भव्य समापन, बीजेपी नेता अजय सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित Ara News: बीरमपुर क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन 7) का भव्य समापन, बीजेपी नेता अजय सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित BIHAR: कार साइड लगाने को लेकर बारात में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट-फायरिंग Life Style: पिंक सॉल्ट सफेद नमक से कैसे है अलग, शरीर के लिए कौन है अधिक फायदेमंद? Bihar School News: कैसे पढ़-लिखकर होशियार बनेंगे बिहार के बच्चे? हेडमास्टर ने नदी में फेंक दी किताबें
18-May-2025 10:41 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव का है जहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। घायल स्थानीय दिल चंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह अपने खेत से लौट के बाद दलान पर गये थे। दलान से घर लौट के दौरान आम के गाछी में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी देसरी थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में घायल के परिवार वालों ने बताया कि वह दलान से घर लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया।
अमरनाथ सिंह को पीठ में एक गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक खतरे से बाहर है। घायल के परिवार वालों ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं था। इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।