ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को बताया पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन, कहा..उनको ना कभी बिहार की चिंता थी, और ना ही अब है

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव का आगे भी भविष्य नहीं है, यह बात उनके विधायक को पता चल गया है, इसलिए वो उधर से इधर आने की सोच रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्च की बात नहीं है। खरमास के बाद महागठबंधन के लोग एनडीए में शामिल होंगे।

bihar
महागठबंधन के भविष्य पर सवाल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्हें पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन बताया। 


उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को जनता के काम से ना कभी इंटरेस्ट था और ना ही आज है। इसलिए चुनाव के वक्त सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के मकसद से वह बिहार को समय देते हैं बाकी फिर उसके बाद बिहार से तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं।  गायब होने का मामला उनके लिए यह पहली बार नहीं है, इसके पहले भी वह कई बार गायब हो चुके हैं। 


इस बार बिहार विधानसभा चुनाव बुरी तरह से हारने के बाद वो गायब हो गए हैं और विदेश चले गये हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को ना कभी बिहार की चिंता थी, और ना ही अब है। उनको बिहार की जनता भी भली भांती जान चुकी है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में जो लोग भी कहीं-कहीं संयोग से जीत गए हैं, उनको जनता का प्रेशर है, उनको अपने भविष्य की भी चिंता है। 


क्योंकि उनके गठबंधन के जो नेता हैं तेजस्वी यादव वो तो अक्सर बिहार से गायब हो जाते है। जब बिहार के लोगों को उनकी जरूरत रहती है तब वो नदारद हो जाते हैं। तेजस्वी यादव का आगे भी भविष्य नहीं है, यह बात उनके विधायक को पता चल गया है, इसलिए वो उधर से इधर आने की सोच रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्च की बात नहीं है। खरमास के बाद महागठबंधन के लोग एनडीए में शामिल होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें