ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल

Bihar Road Accident: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवान घायल हो गए। गोरखपुर से जमुई जा रही पुलिस टीम की गाड़ी चालक को झपकी आने से पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bihar Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना हवेली खड़गपुर के शामपुर थाना क्षेत्र के धपरी मोड़ के पास हुई। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया गया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांस थाना की पुलिस टीम सड़क मार्ग से मुंगेर होते हुए जमुई जा रही थी। इसी दौरान वाहन चालक को झपकी आ जाने से चारपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में पुलिस पदाधिकारी नीरज राय, अभिजीत उपाध्याय, संजीत सिंह और जयप्रकाश यादव शामिल हैं।


घटना की सूचना मिलते ही शामपुर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। इसके बाद शामपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।


अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी नीरज राय और जयप्रकाश यादव की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया है, जबकि अभिजीत उपाध्याय और संजीत सिंह का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। दुर्घटना की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें