ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से इतने दिनों तक ट्रेन कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। देश में रोजाना करीब 2.5 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। त्योहारों और छुट्टियों के समय यह संख्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि लोग अपने घर जाते हैं और फिर वापसी करते हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। देश में रोजाना करीब 2.5 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। त्योहारों और छुट्टियों के समय यह संख्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि लोग अपने घर जाते हैं और फिर वापसी करते हैं। ज्यादातर लोग ट्रेन को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यह किफायती और आरामदायक होता है। लेकिन कभी-कभी यात्रियों को ट्रेनों के रद्द या देरी होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।


रेलवे को ट्रैफिक कंट्रोल, मेंटेनेंस या तकनीकी कार्यों के कारण ट्रेनों को रद्द या रूट बदलने की जरूरत पड़ती है। इस बार भी 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक कई ट्रेनों को रोलिंग ब्लॉक और मेंटेनेंस कार्य के चलते रद्द किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसलिए, अगर आप इन दिनों सफर की योजना बना रहे हैं तो यात्रा से पहले ट्रेनों की अपडेट लिस्ट देख लेना जरूरी है।


कैंसिल ट्रेनें

आद्रा डिवीजन से चलने वाली चार ट्रेनें 23 से 26 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख ट्रेनें हैं:


68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU: 26 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में कैंसिल।


68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा MEMU: 26 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में कैंसिल।


शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें:

कुछ ट्रेनें पूरी दूरी तय नहीं करेंगी और निर्धारित हिस्से तक ही चलेंगी। इनमें शामिल हैं:


18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस: 24 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी तक ही ऑपरेट होगी; बोकारो–धनबाद–बोकारो सेक्शन कैंसिल।


13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस: 24 अक्टूबर को गोमो तक ही चलेगी; गोमो–हटिया–गोमो सेक्शन कैंसिल।


63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल एक्सप्रेस: 23 अक्टूबर को आद्रा तक ही ऑपरेट होगी।


रीशेड्यूल और देरी से चलने वाली ट्रेनें:

कुछ ट्रेनें तय समय से देरी के साथ चलेंगी:


18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस: 26 अक्टूबर को बक्सर से 90 मिनट देरी से चलेगी।


68088 धनबाद–बांकुड़ा MEMU: 26 अक्टूबर को धनबाद से 60 मिनट देरी से चलेगी।


रेलवे ने यह बदलाव ट्रैक, सिग्नल और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते किए हैं ताकि भविष्य में ट्रेन संचालन सुचारू रूप से हो और यात्रियों की सुविधा बनी रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें