ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

ठेंगे पर लॉकडाउन, कोईलवर में जारी है बालू का अवैध खनन

PATNA :लॉकडाउन में सरकार के नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ रही हैं। कोईलवर में अवैध बालू उत्खनन क काम धड़ल्ले से जारी है। लॉकडाउन में जहां बिना पास वाले गाड़ियों को प्रतिबंधित किया ग

ठेंगे पर लॉकडाउन, कोईलवर में जारी है बालू का अवैध खनन
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :लॉकडाउन में सरकार के नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ रही हैं। कोईलवर में अवैध बालू उत्खनन क काम धड़ल्ले से जारी है। लॉकडाउन में जहां बिना पास वाले गाड़ियों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ वैशाली जिला से दर्जनों नाव गंगा नदी से होते हुए सोन नदी पहुंच रहे हैं। नावों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।


दूसरे जिले से पहुंचने वाली नावों पर 20 से 25 मजदूर और नाविक सवार होते हैं वे न तो किसी तरह का मास्क या गमछा लगाते है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। यहीं मजदूर बाजारों में जाकर सब्जी और राशन का सामान भी खरीद रहे हैं।हर तरह से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन टूटता दिख रहा है। 


सोन नदी में हर दिन सौ से ज्यादा नावों पर बालू लोड किए जा रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन के बीच बालू का ये अवैध कारोबार भी कैसे चल रहा है ये भी सोचने वाली बात है। जिन नावों पर बालू  लोड किया जा रहा है उन्हें कहां अनलोड किया जा रहा है। कई जिले से नाव यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं नजर आती। हालांकि बीच-बीच में कभी धर-पकड़ की कार्रवाई प्रशासन कर खानापूर्ति करते जरूर दिख रहा है। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें