ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट

Bihar News: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में प्रसाद को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दुकानदारों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को एक अप्रिय घटना सामने आई, जहां प्रसाद खरीदने को लेकर दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत प्रसाद की कीमत और गुणवत्ता को लेकर हुई। पहले श्रद्धालुओं और दुकानदार के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़कर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि स्थानीय दुकानदारों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।


घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक चीख-पुकार का माहौल बना रहा। इससे दर्शन के लिए पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।


घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि आस्था के केंद्र पर इस तरह की घटना अस्वीकार्य है। भक्तों ने प्रशासन से दोषी दुकानदारों के लाइसेंस रद्द करने और मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें