ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Bihar News: राम मंदिर पुजारी की हत्या कांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने के लालच में बेटे-बहू ने ले ली जान; परिवार के तीन लोग गिफ्तार

Bihar News: बिहार के गया जिले के शेरघाटी प्रखंड में स्थित एक राम मंदिर के 80 वर्षीय पुजारी शिवरतन मिश्र की दो साल पुरानी संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लंबी जांच के बाद आई विसरा रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि पुजारी की हत्या गई थी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गया जिले के शेरघाटी प्रखंड में स्थित एक राम मंदिर के 80 वर्षीय पुजारी शिवरतन मिश्र की दो साल पुरानी संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लंबी जांच और इंतजार के बाद आई विसरा रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि पुजारी की हत्या जहर देकर की गई थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने पुजारी के बेटे पवन मिश्र, बहू मंजू मिश्रा और पौत्र भोलू मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, घटना 13 जुलाई 2023 की है, जब वृद्ध और बीमार पुजारी शिवरतन मिश्र की अचानक मृत्यु हो गई थी। उस समय शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन तत्काल रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। इस वजह से विसरा संरक्षित कर लिया गया और जांच के लिए भेजा गया था। अब, लगभग दो साल बाद आई रिपोर्ट में जहर को मृत्यु का कारण बताया गया है।


पुलिस का कहना है कि यह मामला शुरू से ही संदिग्ध था और पुजारी के छोटे बेटे दीपक मिश्र ने शेरघाटी थाना में FIR संख्या 756/23 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बेटे, बहू और पौत्र को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि परिवार के ही सदस्यों ने संपत्ति हड़पने की लालच में पुजारी को अपने कब्जे में रखकर उनकी हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने वृद्ध पुजारी को लंबे समय तक किसी से मिलने नहीं दिया और उन्हें तन्हा, असहाय और बीमार हालत में रखा गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवरतन मिश्र ने उम्र और स्वास्थ्य कारणों से मंदिर की पूजा-पाठ की जिम्मेदारी छोड़ दी थी, लेकिन मंदिर से संबंधित कुछ संपत्ति और दान की राशि पर उनका नियंत्रण बना हुआ था। आरोपियों को आशंका थी कि पुजारी किसी और को वह संपत्ति सौंप सकते हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।


पुजारी की हत्या का खुलासा होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख दोनों देखने को मिला है। इलाके के लोग शिवरतन मिश्र को एक श्रद्धेय और सरल स्वभाव वाले व्यक्ति के रूप में जानते थे, जिनका जीवन धार्मिक कार्यों और सेवा में बीता। उनकी हत्या को लेकर धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।


शेरघाटी के सहायक पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या मंदिर की संपत्ति के अन्य दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें