ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

क्या BJP में जायेंगे तेजप्रताप? रविकिशन से दूसरी बार मुलाकात, एक दूसरे ने की कान में बात, कहा..महादेव जी सब तय करले बा

पटना एयरपोर्ट पर राजद नेता तेज प्रताप यादव और बीजेपी सांसद रवि किशन की दूसरी मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। दोनों नेताओं ने कान में कुछ बातें कीं और कहा—“महादेव जी सब तय करले बा।” अब कयास लग रहे हैं कि क्या तेज प्रताप बीजेपी में शामिल होंगे?

बिहार
महादेव के जोड़ा बा
© महादेव का संखनाद संगे होई: रविकिशन
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव और बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन ने आज दूसरी बार मुलाकात की। पटना एयरपोर्ट पर दोनों नेता एक दूसरे के कान में बातें कर रहे थे। जो किसी को सुनाई नहीं दिया। जिसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गये हैं। इससे पूर्व भी दोनों नेताओं की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। तब यह चर्चा शुरू हो गयी कि कही तेजप्रताप बीजेपी का दामन तो नहीं थामने जा रहे हैं? आज की मुलाकात के बाद दोनों ने एक सूर में हर हर महादेव कहा। रविकिशन और तेजप्रताप ने जो बातें एक दूसरे के कानों में कही। वह शब्द राजनीति में एक बड़ा तूफान का संकेत दे रहा है।


पटना एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। तेज प्रताप ने कान में कुछ कहा रवि किशन ने भी कान में कुछ कहा और लोग देखते रह गये। मीडिया कर्मी भी देख रह गये। सोचने लगे कि कही यह आने वाला समय में बिहार की राजनीति में एक बार तूफान का संकेत तो नहीं। इसके लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा। कम से कम 14 नवम्बर का तो इंतजार करना ही पड़ेगा। इंतजार हम भी करेंगे लेकिन निश्चित तौर पर यह मुलाकात सामान्य मुलाकात नहीं है। यह मुलाकात बिहार की राजनीति में एक नई परिधि लिखने की मुलाकात है।


 बीजेपी सांसद रवि किशन ने इस दौरान महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवम्बर को है। हम बिहार की जनता से अपील करते हैं कि महागठबंधन को इतना करारा जवाब दें कि सभी का जमानत ही जप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद सब कुछ साफ हो गया है। दूसरे चरण में भी हम लोगों के पक्ष में माहौल बना हुआ है। रविकिशन ने कहा कि जब इन लोगों की सरकार नहीं है तब मुझे हत्या की धमकी दी जा रही है, यदि सरकार आ जाती तो क्या होता? 


विपक्ष अपना बाल नोच रहा है, यह बहुत बड़ी हार की बौखलाहट है। इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर रखा था। बिहार को एगो गाली बनाकर रखा था। 14 नवम्बर को बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी। बिहार कभी पीछे पलटकर नहीं देखेगा। बिहार नंबर वन राज्य बनेगा। तेजप्रताप से दूसरी मुलाकात के बाद रविकिशन ने कहा कि महादेव के जोड़ा बा.. महादेव जी सब तय करले वा..महादेव का संखनाद संगे होई..जय हो


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें