ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

तेजस्वी ने बिहार सरकार को बताया 'बेशर्म', बोले- जालसाज नीतीश सरकार कागजों और आंकड़ों में चल रही

PATNA : बिहार के ग्रामीण इलाकों में हो रही मौत पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर की है. तेजस्वी ने नीतीश सरकार के ऊपर आंकड़ों की हेराफेरी करने और गलत रिपोर्ट पेश

तेजस्वी ने बिहार सरकार को बताया 'बेशर्म', बोले- जालसाज नीतीश सरकार कागजों और आंकड़ों में चल रही
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के ग्रामीण इलाकों में हो रही मौत पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर की है. तेजस्वी ने नीतीश सरकार के ऊपर आंकड़ों की हेराफेरी करने और गलत रिपोर्ट पेश करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बिहार के ग्रामीणों इलाकों में हजारों लोगों की मौत हो गई है. लेकिन सरकार इन आंकड़ों को छिपा रही है.


शुक्रवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "कोरोना संक्रमण के कारण बिहार के गाँवो-टोलों में बहुत ही भयावह और ख़तरनाक हालात है। कहीं कोई जाँच-परख नहीं। दवा,अस्पताल और डॉक्टर तो बहुत दूर की बात है. हज़ारों लोग मारे जा चुके है, जालसाज नीतीश सरकार आँकड़ो का प्रबंधन कर मस्त है। मर रहे लोग, जल रहे शव इनके लिए संख्या भी नहीं है."


एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि "मुज़फ़्फ़रपुर के सरमसपुर में 37 और हाजीपुर के घोसवर गांव में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हज़ारों ऐसे गाँव है जहाँ औसतन 10 से अधिक मौतें हो चुकी है। गाँवो में कोरोना के लक्षण वाले लाखों मरीज़ है लेकिन कोई जाँच नहीं।कोई परवाह नहीं। बेशर्म नीतीश सरकार कागजों और आँकड़ो में ही चल रही है।"


नीतीश सरकार की कार्यशैली पर तेजस्वी यादव ने यह सवाल खड़ा किया है. तेजस्वी का मानना है कि कहीं न कहीं सरकार लोगों के सामने गलत आंकड़े पेश कर रही है. वास्तविक सच्चाई कुछ और ही है. सूबे के ग्रामीण इलाकों में स्थिति बुल्कुल भी ठीक नहीं है. बिहार के हजारों ऐसे गांव हैं, जहां औसतन 10 लोगों की मौत हुई है लेकिन मौत के ये आंकड़े बिहार सरकार के रिकार्ड में नहीं है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें