ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

जीतन राम मांझी ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कही। एक लाइन के संदेश में उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार निशाना साधा।

बिहार न्यूज
विपक्ष पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में आज हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत हासिल की है। एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की है। वही एक सीट की आस लगाए बैठे तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी के विधायक वोट देने ही नहीं पहुंचे। हालांकि तेजस्वी यादव शाम 4 बजे तक उनके इंतजार में बैठे रहे। तेजस्वी की इस हार पर केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि पैसा लेकर टिकट बेचेंगे तब विधायक तो समय पर मोबाइल बंद करेंगे ही..वही आज तेजस्वी यादव के साथ हो गया। उनके विधायक ने ही खेला कर दिया। 


ओवैसी और बसपा का साथ मिलने के बाद तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे थे कि राजद से राज्यसभा सांसद एडी सिंह दूसरी बार सदन जाएंगे। लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस के तीन विधायक और आरजेडी के एक विधायक ने खेला कर दिया। चारों विधायकों ने अपना-अपना मोबाइल बंद कर लिया। चारों विधायकों से तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेताओं का संपर्क अचानक टूट गया। इसके बावजूद शाम 4 बजे तक सभी निगाह बनाये हुए थे कि महागठबंधन के चारों विधायक आएंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर महागठबंधन के प्रत्याशी एडी सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजेंगे। लेकिन उनका यह सपना, सपना ही रह गया। 


सभी पांचों सीटों पर एनडीए की जीत हो गयी और तेजस्वी यादव की हार हो गयी। महागठबंधन की हार को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा। कहा कि जब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेगें तो क्या करेगें। “जय NDA,तय NDA” जीतन राम मांझी ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कही। एक लाइन के संदेश में उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार निशाना साधा। 


बता दें कि सोमवार को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गये। बिहार की पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत हुई है। इस जीत से एनडीए में जश्न का माहौल है। एनडीए कार्यकर्ताओं ने आज होली और दिवाली दोनों एक साथ मनाई और इस अपार जीत की बधाई और शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। एनडीए से प्रत्याशी बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के शिवेश राम राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। 


नीतीश कुमार, नितिन नवीन, और शिवेश कुमार पहली बार राज्यसभा जा रहे हैं। जबकि उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर की यह दूसरी पारी है। वही आरजेडी के एडी सिंह को दूसरी बार राज्यसभा जाने का मौका नहीं मिला। तेजस्वी यादव के लाख कोशिशों के बावजूद वो चुनाव हार गये। महागठबंधन के चार विधायकों के चलते उन्हें हार का मुंह देखना पड़ गया। आरजेडी के एक विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के तीन विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, मनोहर प्रसाद और मनोज विश्वास वोट देने ही नहीं पहुंचे। महागठबधन के सभी 4 विधायकों ने अपना-अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें