ब्रेकिंग
NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे

सिर्फ CM बनना होता तो ईमान बेचकर BJP के साथ सरकार बना लेता, लेकिन ये लोग धर्म के नाम पर मांगते हैं वोट

GAYA: तेजस्वी यादव ने गया के शेरघाटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि अगर उनको सिर्फ सीएम बनना होता तो वह इमान बेचकर बीजेपी

सिर्फ CM बनना होता तो ईमान बेचकर BJP के साथ सरकार बना लेता, लेकिन ये लोग धर्म के नाम पर मांगते हैं वोट
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: तेजस्वी यादव ने गया के शेरघाटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि अगर उनको सिर्फ सीएम बनना होता तो वह इमान बेचकर बीजेपी के साथ बिहार में सरकार बना लेते,. लेकिन ये लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं. ये मुझे पसंद नहीं है. बिहार में बीजेपी को घुसने नहीं देना है. 

बिहार में शराब पीते हैं चूहा

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कुछ भी होता है तो चूहों को बदनाम कर दिया जाता है. कभी कहा जाता है कि थाना में चूहा शराब पी जाता है तो कभी कहा जाता है कि बांध चूहा ने काट दिया. बिहार में बड़े-बड़े बजट का पुल और महासेतू बनता है और तैयार होने से पहले गिर जाती है. बिहार में बिना चढ़ावा का कोई भी काम नहीं हो पाता है. थाना से लेकर ब्लॉक तक चढ़ावा चढ़ाना पड़ता था. 

अफवाह मियां है सुशील मोदी

तेजस्वी ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि वह अफवाह मियां हैं. कभी लालू प्रसाद तो कभी मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं. कहते हैं कि बिहार के लोग शौक से पलायन करते है.पलायन करने में लोगों को मजा आता है. वह तो खुद पलायन करके राजस्थान से आए हैं, लेकिन बिहार की जनता का दिल बड़ा है कि उनको अपना लिया है. 

शिक्षा मिलेगा तो खरीद लेंगे अनाज

तेजस्वी यादव ने कहा कि कई पार्टी दुकान खोल ली है. कहते हैं कि राशन दे दिया. अरे नौकरी दीजिए. अगर नौकरी आप दे दिए होते तो अनाज वह खुद खरीद लेते है. बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी है. लेकिन नीतीश कुमार बेरोजगारी के बारे में कभी नहीं बोलते हैं. तेजस्वी ने कहा कि यहां से आरजेडी प्रत्याशी के जिताए और मुझे बिहार का सीएम बनाएं. तेजस्वी यादव ने लोगों को चेताया है कि दशहरा का समय है. इसलिए सावधान रहे हैं. कई शक्तियां माहौल बिगाड़ने में जुटी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें