ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

तेजप्रताप यादव इस लड़की के साथ 12 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे, लालू के लाल ने खुद किया खुलासा, शादी के बंधन में बंधेंगे ?

तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,'' मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं

TejpratapYADAV, Anuskhka yadav, LALU YADAV, अनुष्का यादव,तेजप्रताप यादव की शादी, रिलेशनशिप, बिहार समाचार,
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tejpratap- Anuskhka yadav: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को नई दुल्हनिया मिल गई है. खुद लालू के लाल ने इसका खुलासा किया है. तेजप्रताप यादव ने आज शनिवार को स्वीकार किया है कि हम उस लड़की के साथ 12 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे हैं. हम दोनों एक -दूसरे से प्यार करते हैं. 

तेजप्रताप ने खुद किया खुलासा  

तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,'' मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक relationship में रह रहें हैं l में बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूँ. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूँ. आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे.''

2018 में तेजप्रताप की हुई थी शाही शादी 

बता दें, साल 2018 के मई महीने में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी शाही अंदाज में की थी. उन्होंने अपने लाड़ले के लिए काफी पढ़ी-लिखी और बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या को चुना था. तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, जिसमें तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया था. हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और अंत में दोनों ने तालाक ले लिया.

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी को कुछ ही महीने हुए थे. एक दिन खबर आई कि तेजप्रताप यादव ने पटना के फैमिली कोर्ट में ऐश्वर्या से तलाक लेने संबंधी आवेदन फाइल कर दिया है. इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया था. लेकिन तेजप्रताप ने साफ-साफ कह दिया कि वह ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना चाहते हैं और उनका तालाक होकर रहेगा. तेजप्रताप के इस फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी. इस प्रकरण से लालू -राबड़ी की काफी बदनामी भी हुई थी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें