ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर : तय समय से पहले बिहार में होगी मानसून की एंट्री : मौसम विभाग ने बता दिया डेट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। राज्य में गर्मी और लू से अबतक कई लोगों की जान चली गई है। इसी बीच एक राहत भरी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर : तय समय से पहले बिहार में होगी मानसून की एंट्री : मौसम विभाग ने बता दिया डेट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। राज्य में गर्मी और लू से अबतक कई लोगों की जान चली गई है। इसी बीच एक राहत भरी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने बिहार में मानसून की एंट्री का डेट बता दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में तय समय से दो-तीन दिन पहले मानसून की एंट्री होगी।


दरअसल, मौसम विभाग ने केरल में 1 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई थी लेकिन संभावित तारीख से दो दिन पहले ही यानी 30 मई को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि बिहार में मानसून की एंट्री 15 जून को होगा हालांकि अब इसको लेकर नया अपडेट आया है।


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जिस तरह से केरल में मानसून ने दो दिन पहले ही दस्तक दी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो बिहार में भी तय समय से दो दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की एंट्री से पहले राज्य में प्री मानसून की बारिश होगी। केरल में दस्तक देने के बाद मानसून नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में दो तीन दिन बाद आता है।


फिलहाल मानसून तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के भीतर इसके कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रवेश करने की संभावना है। बिहार में मानसून के आगमन की तारीख 15 जून है। हालांकि जिस रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है, परिस्थितियां अगर ठीक रहीं तो इससे दो दिन पहले ही मानसून की बिहार में एंट्री हो जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें