ब्रेकिंग
बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुशील मोदी ने तेजस्वी को दी नसीहत, कम वोटों से हार का ठीकरा आयोग पर ना फोड़ें...NDA भी क्लोज फाइट में हारा

PATNA : विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं. तेजस्वी का आरोप है कि क्लोज फाइट वाली सीटों पर नियमों की अनदेखी ह

सुशील मोदी ने तेजस्वी को दी नसीहत, कम वोटों से हार का ठीकरा आयोग पर ना फोड़ें...NDA भी क्लोज फाइट में हारा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं. तेजस्वी का आरोप है कि क्लोज फाइट वाली सीटों पर नियमों की अनदेखी हुई, जिसकी वजह से उनके कई कैंडिडेट हारे. तेजस्वी के इन आरोपों पर पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया है.


सुशील मोदी ने कहा है कि तेजस्वी अपनी हार का ठीकरा बेवजह आयोग पर फोड़ रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि कई ऐसी सीटें हैं, जहां एनडीए के उम्मीदवार कम वोटों के अंतर से हारे. सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया में विश्वास नहीं है, इसीलिए कम वोटों से हारने का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं जबकि हकीकत है कि 11 से ज्यादा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की हार 2 हजार से कम जिनमें मटिहानी 333, डेहरी 464 वोट, कुढ़नी 712 और बखरी में 777 वोट से हुई है.


उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से कहा कि हम दुनिया को दो आंखों से देख रहे हैं मगर ध्यान रखें, हजारों आंखें हमको देख रही हैं. हमारी इस जीत में हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों का महत्वपूर्ण योगदान है। जीतने वाला समझता है कि उसके कारण जीत हुई है, जबकि हारने वाला दूसरों पर दोषारोपण करता है.


उन्होंने विधायकों को सुझाव दिया कि विधान सभा सत्र के बाद ‘धन्यवाद यात्रा’ पर निकलें, जिन गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान नहीं जा पाए हैं, वहां सबसे पहले जाएं, सभी पंचायतों में जाएं और सभी का जिसने वोट दिया. जिसने नहीं दिया का आभार व्यक्त करें. शादी-विवाद, श्राद्ध आदि किसी भी आमंत्रण को नहीं छोड़े, अपना मोबाइल हमेशा ऑन रखें तथा घर या कार्यालय में दो घंटे मिलने की जगह तय करें. आम लोगों के लिए मिल कर समस्या बताने की व्यवस्था करें.


साथ ही उन्होंने ये भी हिदायत दी कि अपनी सभी गतिविधियों से घर, परिवार, रिश्तेदारों और बेटा आदि को दूर रखें.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें