ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे पप्पू यादव, पटना आवास पर की गयी पुलिस बल की तैनाती

PATNA : जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित आवास पर पहुंचे हैं। पप्पू यादव ने सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात क

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे पप्पू यादव, पटना आवास पर की गयी पुलिस बल की तैनाती
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद  सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित आवास पर पहुंचे हैं। पप्पू यादव ने सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात कर दु:ख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया  है। पप्पू यादव ने इस अपार दु:ख की घड़ी में ईश्वर से परिवार वालों को हिम्मत देने की प्रार्थना की है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी । घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने वालों को लगातार तांता लगा हुआ है। 



पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार की मिट्टी से जुड़े हुए थे। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं वे आत्महत्या नहीं कर सकते हैं।  उन्होनें कहा कि सुशांत की मौत के पीछे कोई न कोई साजिश लगती है जिसकी जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत के पिता पूरी तरह टूट गये हैं ईश्वर उन्हें सदमा बर्दाश्त करने की ताकत प्रदान करे। 

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पटना लाने के लिए परिजन रवाना हो चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने भी उनका पार्थिव शरीर पटना लाए जाने की पुष्टि की है। इस बीच सुशांत की मौत से पिता बिल्कुल बेजान पड़ गये हैं। उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। घर में पूरी तरह मातम का माहौल है। परिवार वालों के आंसू थम नहीं रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें