ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Supreme Court: बिहार में भारत-नेपाल सीमा से 100 से अधिक लड़कियों के लापता होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तत्काल सुनवाई की मांग

Supreme Court: भारत-नेपाल सीमा से छह माह में 100 से अधिक लड़कियां लापता होने के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने तत्काल सुनवाई, विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है।

Supreme Court
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Supreme Court: भारत-नेपाल सीमा से पिछले छह महीनों में 100 से अधिक लड़कियों के लापता होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एसके झा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। 


पत्र की एक प्रति पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी भेजी गई है और राष्ट्रीय तथा राज्य महिला आयोग को भी इस मामले से अवगत कराया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि मोतिहारी से सटे सीमा क्षेत्र में मानव तस्कर सक्रिय हैं और पूरे उत्तर बिहार में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों का एक नेटवर्क काम कर रहा है। 


यह नेटवर्क नेपाल, चीन, ब्राजील और सऊदी अरब सहित अन्य देशों में लड़कियों को ऊंचे दामों पर बेच रहा है। एसके झा ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में विशेष जांच दल गठित करने और सीमा क्षेत्रों में मानव तस्करी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।


मानवाधिकार अधिवक्ता ने कहा कि लगातार ऐसी घटनाओं के घटने से सीमा क्षेत्र के परिवारों में डर का माहौल व्याप्त है। उन्होंने इसे प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला मामला भी बताया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें