ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई का TOP-10 अपराधी प्रवीण गिरफ्तार, हत्या-लूट-डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश देशभर में 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी AI साक्षर, PM मोदी की मां के नाम पर शुरू होगा यशोदा अभियान BIHAR: मधुबनी में नकली लॉटरी और सट्टा का जाल: गांव से शहर तक फैला काला कारोबार, प्रशासन मौन VAISHALI: करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक SARAN: जेपी के गांव से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा, 120 दिनों तक बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा NALANDA: राजगीर के नौलखा मंदिर में लाखों की लूट का खुलासा, पुजारी का बेटा भी था शामिल SUPAUL: छातापुर में विकास का ठहराव अब नहीं चलेगा, संजीव मिश्रा ने किया ऐलान..इस बार होगा परिवर्तन JDU विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बोले आनंद कुमार..वकीलों के हित के लिए सरकार कटिबद्ध, जल्द मिलेगा बीमा योजना का लाभ Building Slab Collapse: बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Building Slab Collapse: बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

SUPAUL: छातापुर में विकास का ठहराव अब नहीं चलेगा, संजीव मिश्रा ने किया ऐलान..इस बार होगा परिवर्तन

संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर की जनता दशकों से विकास की बाट जोह रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की घोर अनदेखी हुई है। अब छातापुर में परिवर्तन जरूरी है। जनता 20 वर्षों की उपेक्षा का हिसाब लेगी।

bihar

20-May-2025 08:35 PM

By First Bihar

SUPAUL: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मंगलवार को छातापुर मुख्यालय के रामपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संजीव मिश्रा ने कहा, "अब छातापुर में परिवर्तन अवश्यंभावी है। जनता 20 वर्षों की उपेक्षा का हिसाब लेगी।"


संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर की जनता दशकों से विकास की बाट जोह रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की घोर अनदेखी हुई है। उन्होंने बताया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और वर्षों से अटके विकास कार्यों की जानकारी साझा कर जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं।


उन्होंने छातापुर की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा, "आजादी के 78 वर्ष बाद भी छातापुर में एक भी डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं हो सकी है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति बदतर है। ना तो महिला चिकित्सक उपलब्ध हैं, ना ही जरूरी जीवन रक्षक दवाएं। बरसात के समय में सांप के डसने की घटनाएं आम हो जाती हैं, लेकिन इसके लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और उदासीन रवैए ने क्षेत्र को विकास से कोसों दूर कर दिया है। अब जनता बदलाव का मन बना चुकी है।


संजीव मिश्रा ने वीआईपी पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, दलित, पिछड़े, मजलूम, छात्र और बेरोजगार युवाओं की आवाज है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘सन ऑफ मल्लाह’ श्री मुकेश सहनी के नेतृत्व में वीआईपी कार्यकर्ता लगातार सरकार की विफल नीतियों और भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ संघर्ष करते आ रहे हैं।


बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता के बीच जाएं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं।


इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष श्री शंभु कुमार मुखिया, मोनू मिश्रा, राजकुमार मुखिया, हरी मिश्रा, विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार, विनय मंडल, सदानंद मंडल, सुरज कुमार, इंदल मंडल, रमेश कुमार मंडल, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।