ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार के इस स्कूल में कोरोना विस्फोट, एक साथ 16 स्टूडेंट हुए कोरोना पॉजिटिव

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक बालिका स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां स्कूल की 16 छात्राएं एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। एक साथ 16 छात्राओं के कोरोना संक्र

बिहार के इस स्कूल में कोरोना विस्फोट, एक साथ 16 स्टूडेंट हुए कोरोना पॉजिटिव
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक बालिका स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां स्कूल की 16 छात्राएं एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। एक साथ 16 छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने से स्कूल प्रशासन और जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला छात्रापुर प्रखंड के जीवछपुर पंचायत स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की है।


जानकारी के मुताबिक छात्रापुर के जीवछपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में एक के बाद एक कई छात्राओं के बीमार होने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्कूल की 16 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक साथ इतनी संख्या में छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। छातापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शंकर कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी छात्राओं की हालत ठीक है और सभी बच्चियां डॉक्टर की निगरानी में हैं।


बता दें कि बिहार में कोरोना की रफ़्तार लोगों को फिर से डराने लगी है। राज्य में कोरोना संक्रमित लोगोंं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आशंका जताई जा रही है कि अगर राज्य में कोरोना की रफ्तार ऐसे ही जारी रही तो आने वाले समय में कोरोना फिर से भयावह रूप ले सकता है। राजधानी पटना में शुक्रवार को पटना में 202 जबकि पूरे राज्य में 460 कोरोना संक्रमित मिले। गुरुवार को पटना में कोरोना के 178 मामले सामने आए थे। शुकवार को संक्रमण से एक और मौत हुई है। राज्य में अब सक्रिय मामले 2640 हो गए हैं।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें