ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी

बिहार के सुपौल में भीड़तंत्र का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़के की पिटाई कर उसकी जबरन शादी नाबालिग लड़की से करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सुपौल के रजेश्वरी थाना क्षेत्र से भीड़तंत्र की एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई कर जबरन उसकी शादी एक नाबालिग लड़की से करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


जानकारी के अनुसार, मामला रजेश्वरी थाना क्षेत्र के तमुआ पंचायत स्थित गोचर भतनी टोला का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चरने तमुआ गांव निवासी सुधीर यादव के पुत्र प्रिंस कुमार की करीब आठ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से पास के गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। बुधवार 11 मार्च की शाम लड़की ने फोन कर प्रिंस को गोचर भतनी टोला स्थित एक मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। 


बताया जाता है कि जब दोनों मंदिर के पास मिले तो वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़के को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ युवक को घेरकर मारपीट कर रही है। इतना ही नहीं, कुछ लोग उसे जान से मारने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।


वीडियो में पिटाई के दौरान लड़का बार-बार लोगों से रहम की गुहार लगाते हुए कहता है कि “हम अभी पढ़ाई कर रहे हैं, अभी शादी नहीं करेंगे, मेरा कैरियर चौपट हो जाएगा” लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और दबाव बनाकर दोनों नाबालिगों की जबरन शादी करा दी। वायरल वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि लोगों की मारपीट और दबाव से तंग आकर युवक ने खुद की गला दबाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। 


इधर, युवक के पिता सुधीर यादव ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने चार नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर उनके पुत्र के जबरन अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। सुधीर यादव और उनकी पत्नी किरण देवी ने बताया कि बुधवार शाम उन्होंने अपने बेटे प्रिंस को गोचर हटिया कुछ सामान खरीदने के लिए भेजा था,लेकिन वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर उन्हें घटना की जानकारी मिली। 


गुरुवार को परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे स्थानीय थाना में आवेदन देने के बावजूद अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही उनके बेटे की बरामदगी हो सकी है। परिवार को आशंका है कि कहीं उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस अब तक न तो युवक को बरामद कर पाई है और न ही इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कह रही है। फिलहाल बताया जा रहा है कि युवक अभी भी लड़की पक्ष और कुछ ग्रामीणों के कब्जे में है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।


मामले को लेकर एसपी शरथ आरएस से गुरुवार को जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसडीपीओ विभाष कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि टीम निकली है अब तक लड़का की बरामदगी नहीं हो पाई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें