ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

प्रसिद्ध सोनपुर मेले के आयोजन पर संशय बरकार, लोग तैयार लेकिन प्रशासन बना मौन

SARAN : प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आयोजन इस साल होगा या नहीं इसे लेकर संशय बरकार है। कोरोना महामारी के कारण बीते साल मेले का आयोजन नहीं हो सका था। वहीं इस साल लगातार दूसरी बार इस

प्रसिद्ध सोनपुर मेले के आयोजन पर संशय बरकार, लोग तैयार लेकिन प्रशासन बना मौन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAN : प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आयोजन इस साल होगा या नहीं इसे लेकर संशय बरकार है। कोरोना महामारी के कारण बीते साल मेले का आयोजन नहीं हो सका था। वहीं इस साल लगातार दूसरी बार इस एशिया फेम हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के लगने पर संशय बरकरार है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेला में अब मुश्किल से दस दिन शेष बचे है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर न कोई तैयारी न ही सरकारी स्तर पर इस मेले के आयोजन की घोषणा नहीं हुई है। वहीं इस वर्ष मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित है और इस साल हर हाल में मेले की आयोजन का संकल्प ले चुके है। स्थानीय लोग सरकारी स्तर पर मेले के आयोजन की मांग के लिए संघर्ष के साथ-साथ अपने स्तर से निजी जमीन में मेला लगाए जाने की घोषणा कर चुके हैं। इसे लेकर विभिन्न दुकानदारों को आमंत्रित भी किया जा रहा है। 


आपको बता दें बताते की सोनपुर क्षेत्र के लकड़ी बाजार हो या लोहा बाजार या कश्मीरी मार्केट हो या बुलेन मार्केट या घोड़ा, गाय व बकरी, बैल आदि बाजार ये निजी जमीन में ही लगती है। सरकारी, जमीन जिसे नखास के नाम से जानते हैं और मेला का हार्ट एरिया बोला जाता है वहां सरकारी व निजी कंपनियों का स्टॉल व थियेटर आदि लगते है। बताते चलें कि हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला की आयोजन की मांग को लेकर ग्रामीण यहां दो-दो बार महाधरना दे चुके है। वहीं सरकार के विभिन्न मंत्रियों व मुख्यमंत्री से लगातार गुहार लगा रहे है। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी भी मेले की आयोजन न होने पर सवाल उठा चुके है। वहीं मेला के लिए सोनपुर क्षेत्र के लोग करो या मरो के लिए तैयार है। अनुमति न मिलने की स्थिति में व्यापक जन आंदोलन की जमीन भी तैयार हो रही है।


स्थानीय लोग डिप्टी सीएम, पर्यटन मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री समेत कई लोगों से मिलकर इस सम्बन्ध में गुहार लगा चुके हैं। जिसके बाद अब लोग आंदोलन के साथ-साथ मेला को अपने स्तर से लगाये जाने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन इस मेले के आयोजन के प्रति उदासीन है। एडीएम डॉ. गगन ने बताया कार्तिक पूर्णिमा स्नान व मंदिर में जलाभिषेक को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं के इंतजाम प्रशासन करेंगी। लेकिन मेला की दृष्टिकोण से जो तैयारी होती है वह दस दिन में संभव नहीं है। लेकिन फिर मैले को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। फिर भी अब सरकार जो भी निर्णय करेगी प्रशासन पूरी मुस्तैदी से उसका अनुपालन करेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें